गढ़वा में ज्वेलरी शॉप लूट की साजिश नाकाम, आठ गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले में होने वाली ज्वेलरी शॉप डकैती की साजिश को नाकाम कर दिया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने आठ अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा। गिरोह का सरगना धीरज मिश्रा और उसके दो सहयोगी फरार होने में सफल रहे।

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बिहार-झारखंड का कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा अपने गिरोह के साथ गढ़वा आ रहा है। किसी ज्वेलरी शॉप में लूट की योजना बना रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने छापामारी दल का गठन किया और शहर में विभिन्न स्थानों पर टीम को तैनात किया गया।

दोपहर करीब ढाई बजे डालटेनगंज से टंडवा चौक की ओर दो बाइक और एक स्कूटी पर सवार आठ संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो सभी भागने लगे। हालांकि पुलिस बल ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने रुप अलंकार ज्वेलर्स को लूटने की योजना स्वीकार की। गिरफ्तार अपराधियों के पास से छह देशी कट्टा, 10 जिंदा गोली, दो चाकू, आठ मोबाइल, दो बाइक, एक स्कूटी, एक बड़ा थैला और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

  • आनंद कुमार रवि, उम्र 23 वर्ष, पिता अमरेश राम, ग्राम भठी मोहल्ला, थाना शहर, जिला डालटेनगंज
  • अनुराग कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता स्व. अशोक राम, ग्राम भठी मोहल्ला, थाना शहर, जिला डालटेनगंज
  • दीपक कुमार मांझी उर्फ दीपक पासवान, उम्र 21 वर्ष, पिता मनोज मांझी, ग्राम पोखराहा खुर्द, थाना सदर, जिला डालटेनगंज
  • सरोज कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता उमेश राम, ग्राम करकला, थाना पाटन, जिला पलामू
  • बबी कुमार राम, उम्र 18 वर्ष, पिता शंकर राम, ग्राम सुठा, थाना पाटन, जिला पलामू
  • राजा कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता स्व. कामेश्वर रजक, ग्राम भठी मोहल्ला, थाना शहर, जिला डालटेनगंज
  • अजीत कुमार उर्फ छोटू, उम्र 29 वर्ष, पिता भिखारी साव, ग्राम नगवां मोहल्ला, थाना शहर, जिला गढ़वा
  • ऋतिक नौरंग, उम्र 25 वर्ष, पिता संजय कुमार नौरंग, ग्राम नगवां मोहल्ला, थाना शहर, जिला गढ़वा

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

इस छापामारी अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ नीरज कुमार कर रहे थे। टीम में गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी सहित अविनाश राज, प्रदीप केशरी, बिक्कू रजक, प्रदीप यादव, कृष्ण कुमार कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, अरविंद दुबे, दिलीप कुमार एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि धीरज मिश्रा और उसके दो सहयोगी तिलदाग चौक से फोर-व्हीलर में फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गढ़वा थाना में कांड (संख्या 429/2025) दर्ज करते हुए अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK