प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजयुमो करेगा विशेष कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भाजयुमो विशेष कार्यक्रम करेगा। उक्‍त जानकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने 16 सितंबर को पार्टी कार्यालय में मीडिया को दी। इस दौरान “नमो युवा रन” का पोस्टर और विशेष टी-शर्ट का लोकार्पण किया गया।

शशांक राज ने बताया कि प्रधानमंत्री का यह जन्मदिवस पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजयुमो झारखंड प्रदेश में अनेक सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेगा।

श्री राज ने कहा कि‍ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। प्रदेश और मंडल स्तर पर भी रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। नमो युवा रन का आयोजन देशभर के 75 शहरों में किया जाएगा। झारखंड में यह आयोजन रांची, जमशेदपुर और धनबाद में होगा।

कहा कि दौड़ 21 सितम्बर को आयोजित होगी और प्रतिभागियों का पंजीकरण 20 सितम्बर तक किया जा सकेगा। इस मैराथन का उद्देश्य नशामुक्त झारखंड का संदेश देना है। रांची में मैराथन की शुरुआत मोराबादी स्थित बापू वाटिका से होगी और समापन जयपाल सिंह स्टेडियम में होगा।

शशांक राज ने कहा कि युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आयोजन से युवाओं में सेवा भाव, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज का संदेश जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, प्रिंस कुमार, रोमित नारायण सिंह, आइपीएल क्रिकेटर मोनू सिंह, नागपुरी अभिनेता रमन गुप्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK