Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 11 सितंबर, 2025 का राशिफल

मेष

दान-पुण्य के कार्यों में रुचि रहेगी। परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। धर्म कार्यों के प्रति रुचि रहेगी।

वृष

आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण धन खर्च बढ़ेगा। मुश्किलें बढ़ेंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ कोई काम करने से अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन

पेंडिंग कामों को निपटाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बिजनेस में कोई बदलाव करने की ना सोचें। कारोबार में आय बढ़ने से खुशी होगी।

कर्क

किसी काम को लेकर कोई जोखिम लेने से बचना होगा। घर में बड़ों का पूरा साथ मिलेगा। कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

सिंह

दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या

मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी काफी हद तक उतरने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या को दूर करने के लिए ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से बातचीत करनी होंगी।

तुला

बेवजह भागदौड़ रहने से अत्यधिक थकान का अनुभव होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी।

वृश्चिक

प्रेम जीवन में कठिनाइयां रहने से मन परेशान रहेगा। कामों को लेकर थोड़ा संयम बनाकर चलना होगा। वाणी पर थोड़ा संयम रखें। यदि शेयर मार्केट आदि में नि‍वेश करने की सोच रहे हैं, तो उससे अच्छा लाभ मिलेगा।

धनु

पिता काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से भागदौड़ भी अधिक रहेगी। खान-पान पर पूरा ध्यान दें। भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। निवेश करने से बचें।

मकर

दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएं, जिससे काम का बोझ अधिक रहेगा। डूबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी। परिवार का सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ

दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। मन में किसी काम को लेकर उलझने चल रही है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा सावधान रहना होगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। धन फंस सकता है।

मीन

दिन बढ़िया रहने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। संतान और जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। करियर में भी अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)