गुमला। गुमला थाना क्षेत्र के वसुआ पतरा में बरामद चंपा उरांव की हत्या के मामले में पुलिस की तकनीकी अनुसंधान के बाद हत्यारोपी नेयाशीद बक्स को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार नेयाशीद बक्स फोरी का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम दोनों ने एक साथ शराब पी थी। पतरा की ओर मछली मारने गए हुए थे। शाम में एक साथ होने की बात कही गई। दूसरे दिन चंपा उरांव का शव मिला। उसकी गला घोंट कर हत्या की गई थी।
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान में नेयाशीद बक्स को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि चंपा के पास एक बूलू टूथ बाजा था। जिसे उसने मांगा। इस पर गाली गलौज किया तो गुस्से में तौलिया से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। टोटो बीट की पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK