नीरजा सहाय डीएवी में योगा और हॉकी खेल प्रतिस्‍पर्धा का आयोजन

झारखंड खेल
Spread the love

पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में डीएवी सीएमसी के तत्वावधान में दो दिवसीय योगा और हॉकी खेल प्रतिस्पर्धाओं का शुभारंभ हुआ। इन प्रतिस्पर्धाओं में झारखंड के विभिन्न क्लस्टरों के 35 स्कूलों के लगभग पांच सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। विद्यालय में एस्कॉर्ट सहित सभी खिलाड़ियों के रहने, खाने-पाने, चिकित्सा का उचित प्रबंध किया गया है।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एम के सिन्हा (एआरओ झारखंड जोन बी) और डीएवी कपिल देव के प्राचार्य, एसके मिश्रा (, डीएवी बरियातू के प्राचार्य एआर ओ झारखंड जोन जे,  विपिन राय सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी हेहल के प्रधानाचार्य, एन कार, एआरओ झारखंड जोन एफ और डीएवी भरेचनगर के प्राचार्य, पीके झा, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य, रोशी वाधवानी डीएवी पब्लिक स्कूल पतरातू एवं प्राचार्या किरण यादव सभी गणमान्य अतिथियों के साथ समारोह का शुभारंभ किया।

प्राचार्या ने कहा कि डीएवी संस्था के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे हैं। डीएवी के विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी खिलाड़ी विजेता हैं। खेलों में हार या जीत का महत्‍व नहीं होता, बेहतर से बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करना ही महत्‍वपूर्ण है।

योगा एवं हॉकी के खेल निरीक्षक, विभिन्न डीएवी स्कूलों के खेल शिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। सभी खेलों का विधिवत संचालन और समापन किया गया। उक्त खेलों के स्वर्ण तथा रजत पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर के खेल-कूद प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK