
- एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। करमडीह चौक के पास हुए 10 जुलाई] 2025 को हुई गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल पर प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ दो देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
तीन राउंड फायरिंग की थी
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के दिन सकीब खान अपने तीन दोस्तों के साथ कार (नं0 जेएच01एफसी 3871) से करमडीह चौक पहुंचे थे। पान खाने के लिए कार रुकी ही थी कि दो अज्ञात युवक एक लाल रंग की मोटरसाइकिल (नं0 जेएच03 एच 9967) से पहुंचे। कार की अगली सीट पर बैठे सकीब खान पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उनके बाएं हाथ की उंगली में लगी, जिससे वे घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें तत्काल गढ़वा भेजा गया।
प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू
घटना के बाद सकीब खान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने बताया कि एक युवक अफजल खान की कुछ माह पूर्व मुंबई रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतक उनकी बेटी से शादी करना चाहता था। मृतक के परिजनों को शक था कि इस हत्या के पीछे सकीब खान का ही हाथ है। इसी संदेह के प्रतिशोध में यह गोलीकांड अंजाम दिया गया।
कबूला अपना अपराध
अनुसंधान के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि इस वारदात को ट्विंकल खान एवं शेख लड्डू नामक युवकों ने अंजाम दिया था। छापामारी के दौरान पुलिस ने आरोपी शेख लड्डू (22 वर्ष, पिता-शेख इस्माईल, ग्राम बभनी, थाना बरडीहा) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
हथियार और मोटरसाइकिल जब्त
उसकी निशानदेही पर घुरुआ गांव स्थित एक जर्जर खपरैल मकान से छिपाकर रखा गया 315 बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर की दो जिंदा गोली, 12 बोर का एक नाली कट्टा और 12 बोर की दो जिंदा गोली बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
दल में ये अधिकारी रहे शामिल
पुलिस की छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक सुनिल कुमार तिवारी (मझिआंव अंचल), थाना प्रभारी डंडई पु०अ०नि० अनिमेष शांतिकारी, अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० मो० नसीम अंसारी, पु०अ०नि० चंदन प्रधान, पु०अ०नि० संजय मुण्डा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK