Dhanbad: ट्रक चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

धनबाद। सोमवार को झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर थाने की पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी मुख्यालय-1 डीएसपी शंकर कामती ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख 5 हजार रुपये नकद, 11 ट्रकों के पार्ट्स, बॉडी कटिंग उपकरण, गैस कटर व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड मुख्तार अंसारी, दिलीप ठाकुर उर्फ विवेक मुखर्जी व राजीबुल शेख शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj