- श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्ति का बहिष्कार भी
रांची। स्थाई समायोजन की मांग को लेकर झारखंड MPW कर्मचारी संघ 4 जुलाई, 2025 से पुनः चरणबद्ध आंदोलन करेगा। कर्मी श्रावणी मेला-2025 में प्रतिनियुक्ति का बहिष्कार करेंगे। स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार की वादाखिलाफी के कारण राज्य के सभी MPW स्वास्थ्य कर्मियों में रोष व्याप्त है।
कर्मचारी संघ की मांगें
MPW (M) स्वास्थ्य कर्मियों को स्थाई करने के लिए बनी संचिका (संख्या – स्वा० नि०/23/स्वा०-MPW(M)- 46/2024) पर वित विभाग द्वारा की गई आपत्ति/क्वेरी का निष्पादन करते हुए प्रशासी पदवर्ग समिति से सहमति प्राप्त करते हुए हुए मंत्रिपरिषद से अविलंब पारित कराया जाए।
MPW स्वास्थ्य कर्मियों के स्थाई समायोजन की संचिका दबाकर रखने वाले, उनका शोषण करने वाले संबंधित डीलिंग क्लर्क का अविलंब स्वास्थ्य निदेशालय से प्रतिनियुक्ति समाप्त की जाए।
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के वर्ष 2016 से 2024 तक का बकाया TA/DA का अविलंब भुगतान किया जाए। पूर्व की भांति TA/DA का भुगतान श्रावणी मेला ड्यूटी रोस्टर के अनुसार श्रावणी मेला ड्यूटी के पूर्व ही सभी कर्मियों को किया जाए।
ये आंदोलन की रूपरेखा
- झारखंड MPW कर्मचारी संघ के सदस्य 4 से 6 जुलाई तक राज्य भर में काला बिल्ला लगाकर काम करते हुए अपना विरोध दर्ज करेंगे।
- राज्य भर के सभी कर्मी 7 और 8 जुलाई, 2025 को अपने-अपने शरीर पर मांगों के समर्थन में कार्य करते हुए मांगपत्र की तख्ती लगाकर विरोध दर्ज करेंगे।
- सभी कर्मी 9 और 10 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए भूख हड़ताल करेंगे।
ये है आगे की रणनीति
संघ के पदधारियों के मुताबिक मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर मजबूरन 11 जुलाई, 2025 को अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी सूचना राज्य सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को दी जा चुकी है। इस आंदोलन में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का समर्थन प्राप्त है। यह जानकारी राज्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार और प्रदेश महासचिव मंगल हेंब्रम ने दी।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK