कनीय अभियंता 5 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

देवघर। एसीबी, दुमका ने कनीय अभियंता को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी करौं प्रखंड परिसर स्थित सरकारी आवास से की गई। उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

परिवादी भीम कुमार राणा (उम्र-29, पिता-मधु राणा, ग्राम- डिण्डाकोली (लकरछारा), थाना-करौ, जिला-देवघर) ने लिखित आवेदन दि‍या। कहा कि मनरेगा योजना अंतर्गत करौ प्रखंड डिण्डाकोली ग्राम अंतर्गत अपनी जमीन पर ट्रेंच सह बांध का काम स्वीकृत हुआ है। योजना (संख्या 07/2024-25) है।

उक्त योजना 45,379 रुपये का है। वादी योजना का काम पूरा कर चुका है। योजना का 41,444 रुपये भुगतान हो चुका है। उक्त योजना का फाईनल बिल निकासी के लिए एमबी जमा करने के लिए कनीय अभियंता संतोष प्रसाद द्वारा 7,000 रुपये घूस की मांग की जा रही है। परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहते थे।

इस मामले का विधिवत सत्यापन कराया गया। सत्यापन के क्रम में आरोपी कनीय अभियंता संतोष कुमार के विरूद्ध 5,000 रुपये रिश्वत की मांग करने का आरोप की पुष्टि हुई थी।

परिवादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त कनीय अभियंता (मनरेगा पंचायत डिण्डाकोली, प्रखंड-करौ, जिला-देवघर) संतोष प्रसाद के विरूद्ध 9 जून, 2026 को एबीसी दुमका थाना (कांड संख्‍या-05/26) पंजीकृत कर धावादल का गठन किया गया।

ट्रैप की कार्रवाई के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त संतोष प्रसाद को परिवादी से 5,000 रुपये रिश्वत लेते 10 जून को देवघर के करौं प्रखंड परिसर स्थित सरकारी आवास से रंगे हाथ विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद प्राथमिकी अभियुक्त के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *