रामगढ़। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के दिग्वार वार्ड नंबर 4 और 5 में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम को लेकर बैठक 25 जून, 2025 को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने की। संचालन मंत्री सुनीता देवी ने और धन्यवाद संगीता देवी ने किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ नगर परिषद भाजपा अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरि उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों और वार्डों से 65 सीटर बस के माध्यम से तीर्थ स्थानों का दर्शन कराया जाएगा।
बैठक में विनोद प्रसाद, मंगल मुंडा, शंकर करमाली, सुनीता देवी, शान्ति देवी, सीमा देवी, कुसुम देवी, जितनी देवी, बसंती देवी, रूबी देवी, रूबी देवी, ललिता देवी, नागिन देवी, मीना देवी, निरसू देवी, ज्योति देवी, सुमित्रा देवी, किरण देवी, राखी देवी, सल्लू देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभी को सांसद द्वारा भेजा गया निमंत्रण पत्र दिया गया।
तीर्थ दर्शन यात्रा का विवरण
- तीर्थ स्थान : बनारस, विंध्याचल, प्रयागराज, अयोध्या
- यात्रा का शुभारंभ : 29 जून 2025 को हजारीबाग के नरसिंह स्थान से
- मुख्य अतिथि : कई राज्य के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK