धनबाद। झारखंड के धनबाद शहर के धैया स्थित प्रभातम मॉल शुक्रवार को एक फिर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। भाजपा सांसद ढुलू महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के समर्थक आमने-सामने आ गए।
दोनों गुटों के बीच जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि प्रभातम मॉल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
बताते चलें कि, कुछ दिन पहले भी दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बयानबाजी और एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश जारी थी।
शुक्रवार को अचानक प्रभातम मॉल के बाहर दोनों गुटों के समर्थक आपस में भिड़ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर नारेबाजी और देखते ही देखते धक्का-मुक्की और झड़प शुरू हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा, भूली और धनबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, मुख्यालय डीएसपी शंकर कामती और लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नौशाद आलम भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। दोनों पक्षों के समर्थकों को मॉल परिसर से खदेड़ा गया। तीन लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj