रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीन जिलों की जिला समितियों का गठन कर दिया है। इसमें पाकुड़, पश्चिम सिंहभूम और गोड्डा जिले शामिल हैं। यह आदेश पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। पाकुड़ का जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम को, उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, समद अली और पीटर मरांडी को बनाया गया है।
सचिव की जिम्मेवारी माईकल मुर्मू को सौंपी गई है। संगठन सचिव अनारुदीन मियां, मुस्लोहुद्दीन अंसारी और मुनीराम मरांडी को बनाया गया है। सहसचिव की जिम्मेवारी लाल मोहम्मद, जहूर आलम, कुणाल अल्फ्रेड हेमाम और तरूण मण्डल को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष बाकुबल मुर्मू को बनाया गया है।
पश्चिम सिंहभूम जिला समिति का उपाध्यक्ष प्रेम मुंडारी और अशोक दास को बनाया गया है। संगठन सचिव की जिम्मेवारी बन्द्र मोहन बिरुवा, मन्नाराम कुदादा, वृन्दावन गोप और विनय प्रधान को सौंपी गई है। सह सचिव हरिलाल करजी, कान्डे तियु, मो. मोजाहिद, संदेश सरदार और ज्योति सिजुई को बनाया गया है।
गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन कुमार को और उपाध्यक्ष मो खुर्शीद मुन्ना, मृत्युंजय सिंह,इन्द्रजीत पंडित और श्याम हेम्ब्रम को बनाया गया है। वासुदेव सोरेन को सचिव बनाया गया है।
संगठन सचिव संतोष कुमार महतो,ललित झा,मो शरीफ आलम और चन्दन हेम्ब्रम को बनाया गया है। सहसचिव की जिम्मेवारी शिवशंकर मंडल, गुलजारी दास, अनीर हमजा और शिवम कुमार दुबे को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष महेंद्र उरांव को बनाया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj