झारखंड में इस तारीख तक हो सकती है मॉनसून की एंट्री, आज भी रांची समेत इन जिलों में बारिश के आसार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंडवासियों के लिए खुशखबरी है, यहां जल्द ही मॉनसून की एंट्री होने वाली है। रांची स्थित मौसम विभाग की मानें, तो 7 जून 2025 तक मॉनसून झारखंड में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार झारखंड में मॉनसून अच्छा रहने वाला है। केरल में 25 से 27 मई के बीच मॉनसून प्रवेश करने वाला है। ऐसे में झारखंड में मॉनसून 7 जून तक आने की संभावना है। इसके बाद एक हफ्ते के अंदर पूरे राज्य में मॉनसून छा जायेगा।

बताते चलें कि, झारखंड में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है। लेकिन आसमान से गिर रही बिजली कई लोगों की मौत का कारण बन चुकी है। बुधवार को भी बारिश ने पूरे राज्य में कई लोगों को अपनी चपेट में लिया।

आज यानी गुरुवार को भी मौसम विभाग की ओर से आठ जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और रांची के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका जतायी गयी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj