पिठोरिया घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, चार घायल

झारखंड
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बुचा घाटी में रविवार को तेज रफ्तार एलपी ट्रक ने कार और तीन बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, पिठोरिया से पतरातू की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक पहले (डब्ल्यूबी 38 एवाई-4739) नंबर की कार को अपनी चपेट में लेकर पूरी तरह से अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक ने तीन बाइक (जेएच 01बीबी-3022), (सीजी 16सीआर- 9783) और (जेएच 01 जीएच1016)  को भी टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रक एक बाइक को कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

दो लोगों की हो गई मौत

हादसे में मृतकों की पहचान बड़कागांव क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पचरा गांव निवासी अंकित कुमार पिता मनोज साहू और गोपाल राम पिता महेश राम, निवासी काजी नगर, थाना हैदरनगर, जिला पलामू के रूप में हुई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एलपी ट्रक को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *