रांची में 19 और 20 अप्रैल को होगा विश्वस्तरीय एयर शो

झारखंड
Spread the love

  • वायुसेना के कई जाबांज दिखाएंगे सेना का कौशल

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 19 और 20 अप्रैल को भव्य एयर शो किया जाएगा। यह एयर शो भारतीय वायु सेना करेगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर वायुसेना इसकी तैयारी कर रही है। इस उद्देश्य से भारतीय वायु सेवा के अधिकारियों के एक दल ने जिला प्रशासन से मुलाकात भी की है। भव्य एयर शो के आयोजन के लिए सहयोग मांगा है।

नामकुम के आर्मी ग्राउंड में शो

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने बताया कि 19 और 20 अप्रैल को सुबह 9:45 से 10:45 तक एक-एक घंटे का एयर शो नामकुम के आर्मी ग्राउंड में किया जाएगा। यह एयर शो विश्वस्तरीय होगा। यह झारखंड के लिए ऐतिहासिक होगा, जिसमें वायु सेवा के जांबाज कई लड़ाकू विमान व अन्य विमान का ऐतिहासिक प्रदर्शन करेंगे। यह जनता के लिए रोमांचक और प्रेरणा देने वाला क्षण होगा।

राज्‍यपाल व सीएम होंगे शामिल

श्री सेठ ने कहा कि इसकी पूरी तैयारी रक्षा मंत्रालय और वायु सेवा संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसकी तैयारी में वायु सेना ने जिला प्रशासन को भी शामिल किया है। इस एयर शो में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इसमें शामिल होने के लिए वायु सेवा प्रमुख एपी सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।

सूर्य किरण की टीम करेगी प्रदर्शन

यह शो सूर्य किरण एरोमेटिक टीम द्वारा किया जाएगा, जो देश-विदेश में साल भर अलग-अलग स्थान पर शो करते हैं। अब तक 70 से अधिक शहरों में 500 से ज्यादा प्रदर्शन उनके द्वारा किया गया है। रांची के शो में 19 और 20 को प्रमुख शो किया जाएगा। 17 अप्रैल को पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस शो के दौरान 12 वायुयानों और लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनके प्रदर्शन झारखंड के लोगों को उत्साहित और रोमांचित करने वाला होगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK