
रांची। झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में पिछले सप्ताह आयोजित समारोह में एसआर डीएवी पुंदाग के छात्राओं ने गणेश वंदना और भाव नृत्य मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति दी थी। इससे प्रभावित होकर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 4 अप्रैल मंच की कार्यकारिणी सदस्यों ने एसआर डीएवी विद्यालय जाकर सभी छात्राओं और उनके निर्देशक शिक्षिकाओं को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र एवं सहयोगी शिक्षक ने इस कदम की सराहना की। बच्चों ने भविष्य में और तैयारी के साथ नृत्य आदि अनेक विधा में आकर्षक प्रस्तुति करने की इच्छा जताई।
इस अवसर पर झारखंड मैथिली मंच के उपाध्यक्ष नन्द किशोर महतो, महासचिव जयन्त कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, ब्रज किशोर झा, मोहन झा पड़ोसी, ब्रज कुमार झा, नरेश झा, रंधीर झा उपस्थित थे।
उत्कृष्ट निर्देशन के लिए सुश्री हिमांशी झा, सुश्री शिल्पा सिंह, सुश्री हिमा जैन, सुश्री आशा ममता कुजूर को सम्मानित किया गया। छात्राओं में सुश्री आयुषी द्विवेदी, सुश्री प्रतीक्षा कुमारी, सुश्री वंशिका सिंह, सुश्री अंजलि कुमारी, सुश्री श्रुति मिश्र, सुश्री पलक कुमारी, सुश्री रूपसा रॉय वर्धन, सुश्री दीपिका सिंह, सुश्री पलक कुमारी, सुश्री एंजेल कुमारी, सुश्री अनुश्री कुमारी, सुश्री कोमल कुमारी, सुश्री अनीशा कुमारी, सुश्री अलका कुमारी, सुश्री स्वस्ति साहु, सुश्री अभिलाषा मिश्र, सुश्री रक्षिता सिन्हा, सुश्री पाखी क्षेत्री, सुश्री अराध्या राज, सुश्री रिद्धि यादव, सुश्री अराध्या क्रीति, सुश्री काव्या सिंह एवं नव्या तिवारी को सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK