
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची और ICAR-CRRI समर्थित किसान उत्पादक कंपनियों (FPCs) का निदेशक मंडल सह्याद्री किसान उत्पादक कंपनी, नासिक (महाराष्ट्र) का अध्ययन दौरा करेंगे। सदस्य 24 से 27 मार्च, 2025 तक दौरे पर रहेंगे। इस अभ्यास यात्रा को नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने प्रायोजित किया है।
टीम ने 21 मार्च को बीएयू परिसर से अपनी यात्रा प्रारंभ की। टीम में 25 निदेशक मंडल सदस्य और 2 पदाधिकारी शामिल हैं।
इस अवसर पर कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के प्रमुख और एफपीओ परियोजना के सह-पीआई डॉ बीके झा ने कहा की सह्याद्री किसान उत्पादक कंपनी देश की सर्वश्रेष्ठ एफपीओ में से एक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस अध्ययन दौरे से झारखंड के एफपीओ सदस्य प्रेरित होंगे। अपने कार्यों को और विस्तारित कर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. डी.के. शाही (डीन, कृषि), डॉ. बी.के. अग्रवाल (डीएसडब्ल्यू), इंजीनियर डी.के. रूसिया (एसोसिएट डीन, सीएई) और डॉ. पी.बी. साहा (कुलपति के वैज्ञानिक सलाहकार) ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
इस अध्ययन यात्रा का नेतृत्व एफपीओ प्रोजेक्ट के समन्वयक अभिषेक श्रीवास्तव कर रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसान उत्पादक कंपनियों के प्रबंधन, विपणन रणनीतियों और व्यावसायिक नवाचारों को समझना एवं झारखंड के किसानों को उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK