नाइट कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 आज से

झारखंड खेल
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिला के केतार प्रखंड अंतर्गत लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में श्री श्री चतुर्भुज नाइट कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 का आयोजन 1 मार्च से किया गया है। यह जानकारी समाजसेवी पंकज सिंह ने दी। इस टूर्नामेंट में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ की 32 टीम भाग ले रही हैं।

टूर्नामेंट के विजेता को 51,000 हजार ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 31,000 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने का भी व्यवस्था की गई है। पंकज सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।

आयोजन समिति में अध्यक्ष बिट्टू सिंह, उपाध्यक्ष श्याम बिहारी, सचिव रामाश्रय मेहता, उप सचिव हेमंत मेहता, कोषाध्यक्ष एनुल परवेज, आशीष गुप्ता, संरक्षक गौतम कुमार पाल, राजू सिंह, मुखिया प्रमोद कुमार, रविंद्र सोनी, सीताराम जायसवाल, दिलीप जायसवाल, धीरू कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *