रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद सोबरन सोरेन के 67वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड (नेमरा, गोला) में शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर 27 नवंबर को माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज के दिन प्रत्येक वर्ष हम सभी लोग एकत्रित होकर शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर उन्हें याद कर नमन करते हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है।
माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 28 नवम्बर 2024 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। मैं आज आप सभी को शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित करता हूं।
मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्रीमती ममता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX