पिठोरिया में निकला विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

झारखंड
Spread the love

रांची। विधानसभा चुनाव में कांके से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा ने लगातार चौथे प्रयास में भाजपा के डॉ. जितूचरण राम को 968 मतों से हराया। राज्य गठन के बाद पहली बार कांके विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व होगा। 35 वर्षों बाद कांग्रेसियों ने इस सीट पर जीत दर्ज करायी है, इसकी झलक पिठोरिया चौक पर विजय जुलूस में देखने को मिली।

कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकालकर पटाखे फोड़े। मिठाइयां बांटी और खूब अबीर-गुलाल उड़ाये। मौके पर अरविंद राम, मुश्ताक आलम, जमील अख्तर, चंचल उरांव, राजकिशोर मुंडा, लाला महली, सधन उरांव, दरिद्रनारायण पहान, संजय ठाकुर, शफीक अंसारी, मोहिबुल्लाह अंसारी, बबलू खान, आबिद अंसारी, कलीम अंसारी, सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX