अच्छे विभाग के मंत्री होकर भी जिले के लिए कुछ नहीं कर पाए डॉ उरांव : नेहा महतो

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। आजसू, भाजपा, जदयू और एलजेपी यानी एनडीए गठबंधन को जनता से मिल रहे अपार समर्थन से इंडी गठबंधन की हवाइयां उड़ी हुई है। इंडी गठबंधन के पिछले 5 वर्ष के भ्रष्ट शासन को देखकर जनता तंग आ चुकी है। इससे शीघ्र पीछा छुड़ाना चाहती है। यह सरकार दोबारा आ गई तो राज्य को तबाही के कगार पर ले जायेगी। उक्‍त बातें पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश महतो की पत्‍नी नेहा महतो ने कही। वे आजसू पार्टी की प्रत्‍याशी नीरू शांति भगत के समर्थन में पदयात्रा कर रही थीं।

श्रीमती महतो ने कहा कि यह सरकार युवा और महिला विरोधी होने के साथ-साथ बेरोजगारी बढ़ने वाली है। इससे ना कोई खुश है और ना किसी तरह की उम्मीद है। इसलिए इस सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है। इस सरकार का समय पूरा हो चुका है। यह जन विरोधी सरकार अब नहीं चलेगी। जनता ने ठान लिया है कि इस बार लोहरदगा से एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत को हर हाल में जीताकर विधानसभा भेजना है। राज्य में एनडीए का सरकार बनानी है।

श्रीमती महतो ने कहा कि 1000 रुपए देकर हेमंत सरकार ने महिलाओं को बेवकूफ बनाने का काम किया है। वह भी आखरी समय में। यही योजना अगर सरकार चाहती तो अपने शुरुआती वर्षों में ही शुरू कर सकती थी, लेकिन सिर्फ जनता को  बेवकूफ बनाने के लिए आखिरी के महीने में यह योजना लाई। स्थानीय विधायक भी इतने अच्छे विभाग के मंत्री होकर जिला के लिए कुछ नहीं कर पाए। सिर्फ 5 साल घूमकर बिता दिया। उपलब्धि गिनाने के लायक इनके पास कुछ भी नहीं है। कोई भी बड़ा कार्य यह नहीं कर पाए। कांग्रेस जिस तरह से पिछले 70 सालों में मूलभूत सुविधा नहीं दे पाई, विधायक भी कुछ नहीं दे पाए।

पदयात्रा के दौरान उन्‍होंने भंडारा प्रखंड के उदारंगी अंबेरा आकाशी भिठ्ठा बड़ागाई चट्टी भंडारा पंडरिया आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान नेहा महतो एवं एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के साथ सैकड़ों कार्यक्रता सम्मिलित हुए। जनता के बीच जाकर नीरू शांति भगत की जीत के लिए जनता से वोट मांगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX