जमशेदपुर में नवल टाटा हॉकी अकादमी का नया गर्ल्स विंग शुरू

झारखंड खेल
Spread the love

  • महिला खिलाड़ियों के लिए खुला नया रास्ता

जमशेदपुर। टाटा स्टील और टाटा ट्रस्ट्स की संयुक्त पहल ‘हॉकी एंस फाउंडेशन’ के तहत संचालित नवल टाटा हॉकी अकादमी ने अपने नए ‘गर्ल्स विंग’ (बालिका वर्ग) का औपचारिक उद्घाटन किया। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर की प्रतिभाशाली युवा महिला एथलीटों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुचि नरेंद्रन, विशिष्ट अतिथि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता व भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एमएम सोमाया और टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज उपाध्यक्ष और एचएएफ के अध्यक्ष डी.बी. सुंदरा रामम उपस्थित रहे।

यह नया विंग अपने पहले साल में 30 और दूसरे साल में 35 खिलाड़ियों को तराशने के लिए तैयार किया गया है। इसमें अत्याधुनिक जिम, फिजियोथेरेपी और रिकवरी रूम, वीडियो विश्लेषण कक्ष, ऑडियो-विजुअल क्लासरूम, विशेष रसोई और खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ के लिए आवासीय व्यवस्था शामिल है। 

मुख्य अतिथि रुचि नरेंद्रन ने कहा कि खेल हमेशा से टाटा स्टील की विरासत का अभिन्न अंग रहा है। झारखंड ने देश को कई बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। यह गर्ल्स विंग राज्य की बेटियों को अपनी प्रतिभा के दम पर सर्वोच्च स्तर तक पहुंचने के लिए एक सुरक्षित और विश्वस्तरीय मंच प्रदान करेगा।

पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एमएम सोमाया ने कहा कि हॉकी एंस फाउंडेशन ने जमीनी स्तर से लेकर हाई-परफॉरमेंस सेंटर तक एक मजबूत तीन-स्तरीय ढांचा तैयार किया है। 10 से 11 वर्ष की उम्र प्रतिभा की पहचान के लिए बेहद अहम होती है। यह मॉडल खिलाड़ियों के सर्वांगीण (360-डिग्री) विकास पर ध्यान केंद्रित करता है।

एचएएफ के अध्‍यक्ष डीबी सुंदरा रामम ने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन हॉकी को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। केवल हॉकी का मैदान देना ही काफी नहीं है, बल्कि सही कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस, शिक्षा, पोषण और रिकवरी सुविधाओं को एक ही छत के नीचे लाना जरूरी है ताकि हम सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक बेहतर नागरिक भी तैयार कर सकें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *