दुर्गा पूजा के दौरान विवाद, मारपीट में युवक का सिर-फूटा और महिला घायल

झारखंड
Spread the love

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी ओपी क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में सोनू कुमार चौधरी (19) का सिर व हाथ जख्मी और उपवास पर रहीं रिंकू देवी (35) समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

ग्रामीणों द्वारा देवरी ओपी को दिए गए सामूहिक आवेदन के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई, जब दुर्गा पूजा के दौरान रात करीब 12 बजे कुछ युवक एक बच्ची के साथ कथित तौर पर अशोभनीय हरकत कर रहे थे।

पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उन्हें समझाया। इसके बाद वे वहां से चले गए। हालांकि, आरोप है कि जाते-जाते उन्होंने ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी सूचना उसी रात फोन पर पुलिस को भी दी गई थी।

अगले दिन सुबह जब कुछ ग्रामीण तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पूजा का प्रसाद लेने जपला जा रहे थे, तो रास्ते में एक घर के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ गंदी-गंदी गालियां दीं। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। इस पूरी घटना में सोनू कुमार चौधरी का सिर और हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि नवरात्र का उपवास रख रही रिंकू देवी को भी अंदरूनी और गंभीर चोटें आईं।

ग्रामीणों ने पुलिस को दिए आवेदन में राजन राम, राजा बाबू उर्फ मनोज राम, ऋषिकेश राम, पवन राम, कुंदन राम, नीरज राम, संजय राम, रामचंद्र राम, निकेश राम और आलोक कुमार चौधरी समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है।

फिलहाल, देवरी ओपी पुलिस ने ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *