आइस‍क्रीम बनाने से डिलीवरी तक की कार्यप्रणाली से अवगत हुए सीए विद्यार्थी

झारखंड
Spread the love

रांची। सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने नामकुम स्थित रॉलिक आइसक्रीम प्रोसेसिंग यूनिट में सीए विद्यार्थियों के लिए शनिवार को इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आइसक्रीम प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। इसमें 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सीए के छात्रों ने इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान दुग्ध और आइसक्रीम की कच्ची सामग्री के कलेक्शन, क्वालिटी टेस्टिंग, आइसक्रीम प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, भंडारण और इसकी डिलीवरी के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्रों का मार्गदर्शन फैक्ट्री के क्वालिटी हेड सुपरवाइजर नीरज ने किया। उन्होंने उत्पादन, भंडारण एवं वितरण की प्रणाली के बारे में छात्रों को विस्तार में बताया। उन्होंने आइसक्रीम के विभिन्न प्रकार और फ्लेवर को बनाने की विधि से भी अवगत कराया। उन्होंने ये भी बताया कि आइसक्रीम फैक्ट्री में कैसे स्वच्‍छता बरकरार रखी जाती है।

स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल और उनके सहभागी रोहित रॉय ने बताया कि यह इंडस्ट्रियल विजिट विद्यार्थियों को आइसक्रीम से जुड़ी इंडस्ट्री के बारे में और इसकी कार्यपद्यति के बारे में समझने में सहायता होगी। इस इंडस्ट्रियल विजिट कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची ब्रांच के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष हर्षित गोयल, सचिव ऋषभ नंदा, कोषाध्यक्ष हर्ष वर्मा, आकाश गुप्ता, रौनक विजवर्गीय और प्रिशिता अग्रवाल का योगदान रहा।