
पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि सीएम मान को बुधवार देर रात तीन बार बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी गहन जांच की जा रही है।’
उन्होंने मान की बीमारी का खुलासा करने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें कुछ जरूरी जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।