विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय परिसर में शनिवार को मधेशिया हलवाई समाज के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती सह मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-हवन से हुई। इसके बाद झंडोत्तोलन और प्रसाद वितरण किया गया।
फिर, शोभायात्रा निकाली गई, जो महाविद्यालय परिसर से कांडी बाजार होते हुए देवी मंदिर तक गई। जयकारों से पूरा बाजार भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के बाद सभी श्रद्धालु पुनः कार्यक्रम स्थल पर लौटे। वहां मुख्य समारोह हुआ।
इस दौरान बाबा गणिनाथ गोविंद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई। गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों को अंगवस्त्र और बाबा की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने बाबा के जीवन, शिक्षा के महत्व, नशामुक्त समाज, बाल विवाह रोकथाम और धार्मिक एकता पर अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीतों से समां बांधा।
मंच का संचालन शिक्षक संदीप कुमार, रामलखन प्रसाद, अशोक प्रसाद और विजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष संजय प्रसाद, उपाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद, महामंत्री सन्नी कुमार, कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद, संरक्षक अशोक प्रसाद, राजेश प्रसाद, अरुण प्रसाद, राजाराम प्रसाद, मीडिया प्रभारी विजय कुमार, अमित प्रकाश, पुजारी हरिदास समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

