Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 18 सितंबर, 2024

मेष

कपड़े का बिजनेस करने वालों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यस्त रहने से थकान महसूस होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष

दिन मनोनुकूल रहेगा। चिंतामुक्त रहेंगे। जूतों का बिजनेस करने वालों के कारोबार का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से हैं, उन्हें नया सीखने को मिलेगा। शिक्षक भी उनसे खुश रहेंगे। सरकारी नौकरी में हैं तो नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है। किसी नई डील में पैसा लगाने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है।

कर्क

बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहितों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। लोहे का बिज़नेस करने वालों के व्यापार का विस्तार होगा। स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

सिंह

सोचे हुए कार्यों को जल्दी पूरा कर लेंगे। वकालत करने वालों को कोई बड़ा केस मिल सकता है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे। उन्हें राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें।

कन्या

राजनीति से जुड़ लोगों को कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी का काम करते हैं तो किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते हैं। लाभ होगा।

तुला

दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेसमैन को आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचे।

वृश्चिक

रुके हुए काम पूरे होंगे। थियेटर और फिल्म में काम करने वालों को नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों को उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी। प्रमोशन भी मिल सकता है।

धनु

हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। वकील को किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जमीन खरीदना चाहते है तो फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा।

मकर

दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है, उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में प्रसद्धि मिलेगी। किसी बड़ी म्यूजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। सेहत बढ़ि‍या रहेगी।

कुंभ

पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को ऑफिस में सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन

लेखक के विचारों का सम्मान होगा। लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj