वेटनरी कॉलेज में प्रयोगशाला पशुओं की हैंडलिंग पर कार्यशाला सम्पन्न

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज में ‘प्रयोगशाला पशुओं की हैंडलिंग एवं अनुसंधान की बुनियादी तकनीकें’ विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषक भवन में आयोजित समापन समारोह में पशुचिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ सुशील प्रसाद ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया।

कार्यशाला की समन्वयक डॉ विशाखा सिंह ने 5 दिनों तक विशेषज्ञों द्वारा  प्रयोगशाला पशुओं की जांच, रखरखाव, प्रबंधन, ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन आदि के संबंध में रखे गए महत्वपूर्ण विषयों तथा हैंड्स ऑन ट्रेंनिंग के आयामों पर प्रकाश डाला।

पशु भैषज एवं विष विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ राजू प्रसाद ने स्वागत और डॉ प्रज्ञा प्रिया लकड़ा ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीक्षा मलेथा ने किया।

कार्यशाला में बीएयू के अतिरिक्त बीआईटी मेसरा, रांची विश्वविद्यालय, एम्स देवघर और जबलपुर वेटनरी कॉलेज के शोधार्थियों एवं वैज्ञानिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव शेयर किये।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj