
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर (विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त) जीओसी 23 इंफेंट्री डिवीजन, दीपाटोली कैंट, कर्नल सुनील राजदेव एवं कर्नल अनुज शर्मा ने 5 सितंबर को शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘सशक्त सेना, समृद्ध भारत’ महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि भारतीय सेना की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में थल, नौ एवं वायु सेना की ओर से सैन्य सेवा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj