गुप्‍त सूचना पर मदरसे में पुलिस ने मारा छापा, बड़े रैकेट का खुलासा

अपराध उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने मदरसे में छापा मारा। इसके बाद एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ। इस मामले में मदरसा के मौलवी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला यह घटना उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज का है।

पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि प्रयागराज के अतरसुइया के जामिया हबीबिया नामक मदरसे में नकली नोट छापने का काम किया जा रहा था। इसके बाद प्रयागराज कमिश्‍नेट पुलिस ने यहां छापा मारा। सूचना सच पाई गई।

छापेमारी में पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए। अधिकारियों ने घटनास्थल से 100 रुपये के 1,300 नकली नोट, मुद्रित नकली मुद्रा की 234 शीट, कागज के तीन बंडल, एक प्रिंटर, एक कटर, एक लैपटॉप और अन्य संबंधित सामान बरामद किया।

पुलिस ने मदरसे के मौलवी मोहम्‍मद तफ्सीरुल आरीफीन को गिरफ्तार कर लिया। वह ओडिशा का रहने वाला है। इसके अतिरिक्‍त जाहिर खान उर्फ अब्‍दुल जाहिर को भी हिरासत में लिया है। इससे पहले दो युवक भी नकली नोटों के बंडल के साथ पकड़े गए थे।

बीते तीन महीने से यह धंधा चल रहा था। रोजाना करीब 20 हजार रुपये के नकली नोट छापे जा रहे थे। पुलिस ने मदरसे को सील कर दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj