मुकदमेबाजी से निपटने के लिए सीसीएल अधिकारियों को मिले टिप्‍स

झारखंड
Spread the love

  • हैंडलिंग लिटिगेशन पर एचआरडी में कार्यशाला का आयोजन

रांची। सीसीएल मुख्यालय के मानव संसाधन विकास विभाग में मुकदमेबाजी से निपटने पर कार्यशाला का आयोजन 27 जुलाई को किया गया। इसका उद्देश्य अधिकारियों को अदालती मामलों को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए ज्ञान और कौशल से परिचित करना था।

मुख्य वक्ता झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमित सिन्हा ने मुकदमेबाजी प्रबंधन पर अधिकारियों को जानकारी दी। विभागाध्यक्ष (विधि) जोबी वीपी एवं उप. प्रबंधक (विधि) श्रीमती ऋचा मित्तल ने सेवा मामलों से संबंधित न्यायालयों के कुछ ऐतिहासिक निर्णयों पर चर्चा की।

एमटी (विधि) आशीष त्रिपाठी द्वारा मुकदमा प्रबंधन प्रणाली (एलएमएस) की कार्यप्रणाली के बारे में एक संक्षिप्त विवरण दिया गया। कार्यशाला में सीसीएल मुख्यालय और क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8