पावर ग्रिड ने रिम्स में बना विश्राम सदन, मरीज के परिजनों को मिलेगा लाभ

झारखंड
Spread the love

  • केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

रांची। पावर ग्रिड ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत झारखंड  के मशहूर अस्पताल रांची स्थित रिम्स में पावरग्रिड ने ‘पावर ग्रिड विश्राम सदन’ बनाया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय विद्युत सह आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने 9 जून को किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं कांके विधायक समरी लाल, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (पावरग्रिड) आर.के. त्यागी, रिम्‍स के निदेशक प्रो. डॉ. राज कुमार उपस्थित थे।

इस अवसर पर मनोहर लाल ने कहा कि इस परियोजना से रांची क्षेत्र के सुदूर क्षेत्रों से आए मरीज़ों के परिजनों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने देश की मज़बूत विद्युत परिपेक्ष के विषय में बात की। भारत सरकार की अफ़ॉर्डबल पावर फ़ोर ऑल पहल की तारीफ़ की।

लगभग 5034 वर्ग मीटर में बने पावर ग्रिड विश्राम सदन की क्षमता 310 बिस्तरों की है। इसे लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया। इसमें रि‍सेप्शन, डाइनिंग हॉल, कैफेटेरिया, किचन, सामूहिक कक्ष, हर एक (5) तलों पर वॉटर प्यूरीफ़ायर, बाथरूम्स जैसी सुविधायें उपलब्ध हैं। पावरग्रिड विश्राम सदन के सभी कमरे बेड, मैट्रेस एवं फर्नीचर आदि से सुसज्जित हैं।

इस पावर ग्रिड विश्राम सदन का मरीजों के परिजन लाभ उठा पाएंगे। इसके साथ पावरग्रिड सीएसआर पहलों से पूरे भारत वर्ष में आर्थिक व सामाजिक विकास में योगदान कर ग्रामीण विकास, शिक्षा, हेल्थकेयर, कौशल विकास, पर्यावरण, पेयजल, जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT