दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद युवक ने शादी से किया इनकार, फिर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

बिहार देश
Spread the love

सारण (बिहार)। दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। अब व्‍यक्ति का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना बिहार के सारण जिले की है। मामला थाने पहुंच गया है।

सारण पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई, 2024 को मढ़ौरा थाना अंतर्गत प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की द्वारा लड़के के प्राइवेट पार्ट को काट कर जख्मी कर देने की सूचना प्राप्त हुई। इसमें मढ़ौरा थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी बेद प्रकाश उर्फ विकाश सिंह (सा० पुरानी बाजार, थाना मढ़ौरा, जिला सारण) को उचित इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। लड़की को पूछताछ के लिए मढौरा थाना लाया गया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में लड़की ने बताया कि विगत 2 वर्षों से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों एक दूसरे के साथ कोर्ट में शादी करने वाले थे, परंतु लड़का द्वारा शादी से इनकार करने के कारण लड़की द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।

इस संबंध में मढ़ौरा थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जख्मी लड़के को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित सृष्टि हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वर्तमान में जख्मी लड़का सृष्टि हॉस्पिटल में इलाजरत है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT