चाईबासा : मुठभेड़ में एक महिला सहित चार नक्सली ढेर, 2 हिरासत में

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक बार फिर नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला सहित 4 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली इस इलाके में सक्रिय है। इसके बाद सोमवार सुबह सुरक्षा बल सर्च अभियान में निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। कुछ नक्सलियों के गोली लगने की भी सूचना है। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान पुलिस की तरफ से जारी है।

सूत्रों के अनुसार मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल हैं। दो नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। इसमें एक एरिया कमांडर ओर एक हार्डकोर महिला नक्सली शामिल हैं. जबकि दो नक्सली को पुलिस ने हिरासत में लेने की सूचना है।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि चाईबासा में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है। चारों नक्सलियों में से एक जोनल कमांडर, एक सब जनरल कमांडर, एक एरिया कमांडर, और एक महिला नक्सली है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ा है एक एरिया कमांडर है एक हार्डकोर महिला नक्सली है। पुलिस ने हथियार भी बरामद किये हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8