
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है। हालांकि बीच-बीच में कुछ घटनाएं हो जा रही है। इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी सामने आ रही है। अब आतंकवादियों का साथ देने वालों के खिलाफ मोदी सरकार बड़ा एक्शन लेने जा रही है।
जानकारी हो कि पिछले दिनों जम्मू के रियासी में आतंकवादियों ने 10 हिंदू तीर्थयात्रियों की हत्या कर दी थी। रियासी आतंकी हमले में आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में 50 स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया।
आतंकियों के खात्मे के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा दल ड्रोन क्रू और सैन्य कुत्तों की मदद से आतंकवादियों को पकड़ने के लिए गहरे जंगलों और ऊंचाई वाले इलाकों की तलाशी ले रहे हैं।
इस बीच सरकार ने जम्मू में आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए कई रणनीति बनाई है। इसके अनुसार कश्मीर की तर्ज पर जम्मू में भी आतंकियों समर्थकों की संपत्तियां जब्त की जाएगी। आतंकवाद समर्थकों के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी।
एनडीए सरकार आतंकियों के समर्थकों की भी बड़ी सूची बनाएगी। उनके खिलाफ भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8