रांची। झारखंड कांग्रेस एनएसयूआई ने रांची विश्वविद्यालय के योगदा कॉलेज में मोहब्बत की दुकान अभियान 29 अप्रैल को चलाया। विद्यार्थियों को कांग्रेस के युवा न्याय घोषणा पत्र बांटा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई नेत्री आरुषी वंदना के किया।
विद्यार्थियों को युवा न्याय की पांच गारंटी (नौकरी पक्की, सामाजिक सुरक्षा, युवा रौशनी, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय) के बारे बताया गया। विद्यार्थियों के बीच युवा न्याय पम्पलेट एवं गारंटी कार्ड का वितरण किया गया।
मौके पर आरुषी वंदना ने विद्यार्थियों से बात की। उन्हें संबोधित किया। कांग्रेस के मैनिफेस्टो को समझाया। नए वोटर्स को वोट का महत्व बताया।
इस अवसर पर आरुषी वंदना, प्रणव राज, साहिल सिंह सोनू, आकाश रजवार, अब्दुल राबनवाज, अनिकेत सिंह, पल्लवी, रानी, बुलबुलन, सुमन, प्रीति, रेशम, कार्तिक, विनीत, प्रियंका सहित अनेकों विद्यार्थी मौजूद थे।