रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा, रांची के यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग में 4 और 5 अप्रैल, 2024 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन, थर्मो-फ्लूड्स और सिस्टम डिज़ाइन (आईसीटीएफएसडी) 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसे भारत सरकार के विज्ञान और अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) प्रायोजित कर रहा है।
यह सम्मलेन यांत्रिकी अभियांत्रिकी के विभिन्न क्षेत्रों में बहुविद्यात्मक है जो उत्कृष्ट विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान करेगा। इसमें समूचे विश्व के प्रतिभागी एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में शीर्ष विश्वविद्यालयों के प्रमुख, विशेषज्ञ एवं शोधार्थी अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। यह सम्मलेन विद्यार्थियों, उद्योग (अनुसंधान सहित) और विभिन्न संगठनों के वैज्ञानिकों के लिए लाभदायक होगा।
आईसीटीएफएसडी 2024 के संयोजक एवं सचिव डा. एल. एस. बरार, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ अरकादेब मुखोपाध्याय, एवं डॉ सौरव चक्रवर्ती ने बताया कि विज्ञान और अभियांत्रिकी में फ्लूइड फ्लो, हीट ट्रांसफर, ऊर्जा इंजीनियरिंग, सामग्री इंजीनियरिंग, मैकेनिकल डिज़ाइन और प्रक्रिया अनुकूलन से संबंधित एक व्यापक अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8