रांची। जिसका कोई नहीं, उसका मुक्ति संस्था है। इसने रविवार को जुमार नदी के तट पर 21 लावारिस शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर जुमार नदी तट लेकर गए। संस्था के वरीय सदस्य सीताराम कौशिक ने शवों को मुखाग्नि दी।
संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था ने अबतक कुल 1588 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है। मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, सौरभ बथवाल, उज्ज्वल जैन, लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष रतन अग्रवाल, आरके गांधी, संदीप पपनेजा, संदीप कुमार, कमल चौधरी, हरीश नागपाल, सुनील अग्रवाल और आशीष भाटिया मौजूद थे।