रांची। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। कटिहार–रांची–कटिहार समर स्पेशल ट्रेन 17 ट्रिप और चलेगी। इसकी घोषणा कर दी गई है। इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये पहले की तरह ही रहेंगे।
रेल मंत्रालय ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एवं उनकी सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। मंत्रालय ने कटिहार से रांची के बीच ट्रेन संख्या 05762/05761 कटिहार–रांची–कटिहार समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।
ट्रेन संख्या 05762 कटिहार–रांची समर स्पेशल यात्रा प्रारंभ 6 जुलाई, 2023 से 26 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को कटिहार से प्रस्थान करेगी। इस दौरान वह 17 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 05761 रांची–कटिहार समर स्पेशल यात्रा प्रारंभ 7 जुलाई, 2023 से 27 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी। इस दौरान ट्रेन 17 ट्रिप चलेगी।