लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने कोकर में किया सत्तू के शरबत का वितरण, गर्मी में पीने का बताया ये फायदा

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने शुक्रवार को ब्राइट लैंड, एचपी रोड, कोकर में सत्तू के शरबत का वितरण किया। 250 से 300 लोगों ने सत्तू का शरबत ग्रहण किया।

मौके पर क्लब के अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि गर्मियों में डाइट में सत्तू का शरबत जरूर शामिल करना चाहिए। ये एक तो आपको ठंडक का एहसास देगा। इसके साथ ही इस मौसम में होने वाली कई बीमारियों से भी बचाने का काम करेगा।  

उन्होंने कहा कि गर्मियों में कई लोगों को गरिष्ठ खाना खाने की वजह से डाइजेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में सत्तू का शरबत आपकी इस समस्या में राहत देगा। सत्तू में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों को साफ रखने में मदद करता है। जिससे पाचन दुरुस्त रहता है। 

गर्मियों में चिलचिलाती धूप में दो चार कदम चलने के बाद ही ऐसा लगने लगता है कि शरीर की सारी एनर्जी चली गई है। ऐसे में अगर आप सत्तू के शरबत का सेवन करेंगे, तो ये आपको दिनभर चुस्ती से भरपूर रखेगा। इसमें मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है, जो शरीर को इंस्टेंट ऊर्जा देता है। 

बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने का भी काम सत्तू का शरबत करता है। सत्तू में फाइबर होने की वजह से इसका शरबत पीने से लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। भूख कम लगने की वजह से शरीर में मौजूद चर्बी घटने लगती है।

गर्मियों में शरीर को ठंडक का एहसास देने का काम भी सत्तू का शरबत करता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसी वजह से गर्मियों में इसका सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होने पाती। मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कई लायन मौजूद थे।