विश्वजीत कुमार रंजन
धुरकी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 29 नवंबर को 23 महिलाओं का बंध्याकरण का ऑपरेशन किया गया। प्रभारी रत्नेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को 40 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। बंध्याकरण ऑपरेशन करने के लिए तैयार दंपति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर पंजीकरण कराये।
श्री कुमार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के लिए एक खतरा है। जरूरी है कि परिवार नियोजन अपनाकर परिवार को सीमित किया जाए। एक सुखद जिंदगी जीने और परिवार को सुरक्षित करने के लिए एक सुरक्षित माध्यम है। इसलिए सभी को परिवार नियोजन अपनाना चाहिए।
बंध्याकरण ऑपरेशन डॉ गौतम कुमार, पंकज कुमार रेखा कुमारी, सहित कई स्वास्थ्य कर्मी के सहयोग से किया गया। मौके पर कई ग्रामीण महिला एवं पुरूष मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX