पिटाई से छात्र की आंख में लगी गंभीर चोट पर शिक्षा विभाग में लिया संज्ञान

झारखंड
Spread the love

गुमला। चैनपुर अनुमंडल के जारी प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीकरी में तीसरी कक्षा के छात्र अस्मित उरांव की शिक्षक रणविजय सिंह ने कचरा साफ नहीं करने पर पिटाई कर दी थी। इससे बच्चे की आंख में गंभीर चोट लगी। मामले में शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को फटकार भी लगाई है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो चोटिल बच्चे को उसके दादा के साथ इलाज के लिए अपनी गाड़ी में गुमला ले गई। गुरुवार को घायल बच्चा और उसके दादा मंदरु उरांव चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉक्टर की सलाह पर उसे गुमला रेफर कर दिया गया, लेकिन सदर अस्पताल में आंख के डॉक्टर के नहीं रहने के कारण दोनों अपनी बेटी के गांव जान टोली चले गए।

इस घटना की सूचना पर शिक्षा विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। तब तक दोनों वहां से निकल चुके थे। बाद में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो और जारी बीपीएम सरफराज अंसारी ने दादा और पीड़ित पोते को अपनी गाड़ी में अस्पताल ले गए।

इस मामले में शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक बलेश्वर उरांव को फटकार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक रणविजय सिंह नशे में धूत रहते हैं। शराब के नशे में ही स्कूली बच्चों को पढ़ने आते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX