विद्यालय में बच्‍चों से कराया जा रहा पेंट, ग्रामीणों में आक्रोश

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। बच्चों को शिक्षा देने के बजाए उनसे स्‍कूल की खिड़की पेंट कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह वाक्‍या झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोहगाड़ा गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा 9वीं क्लास के छात्र सहेंद्र कुमार राजवंशी से विद्यालय की खिड़की पेंट कराई जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशि‍त हो गए। उन्‍होंने इसे सरासर गलत बताया है। उनका कहना था कि सरकार द्वारा विद्यालय के रखरखाव के लिए प्रति वर्ष हजारों रुपए दिये जाते हैं। इसके बाद भी बच्चों से ही विद्यालय में पेंट कराया जा रहा है।

प्रधानाध्‍यापक का यह कार्य चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि भीष्ण गर्मी में बच्चों को शिक्षा के लिए विद्यालय बुलाया जा रहा है। वहां बच्चों से ही पेंट कराया जा रहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा मामला है तो बीइइओ से जांच कराई जाएगी। उसके बाद कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *