गुमला धर्मप्रांतीय कैथोलिक सभा की 28वीं वार्षिक आमसभा आयोजि‍त

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

सुंदरम कुमार

गुमला। चैनपुर के संत जोन चर्च परिसर में गुमला धर्मप्रांतीय कैथोलिक की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें गुमला धर्मप्रान्त के नौ भिखारिएट के लोग शामिल हुए। चैनपुर पल्ली पुरोहित फॉ जेबेरियानुस किंडो ने बताया कि दो दिनी आमसभा में हजारों की संख्या में पल्लियों के सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ 25 मई को दोपहर 3 बजे किया गया। इसके बाद शाम 6 बजे कमेटी की बैठक के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी पल्लि‍यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें गुमला धर्मप्रांत के सभी भिखारिएट की नेत्रियों द्वारा भिखारिएट के झंडा के साथ मुख्य अतिथि गुमला धर्मप्रांत के बिशप लीनुस पिंगल एक्का समेत अन्य अतिथियों को स्टेज तक लाया गया। वहां बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने संत पापा का झंडोत्तोलन किया। इस दौरान सामूहिक रूप से संत पापा का गीत गाया।

इस बीच चैनपुर पल्ली पुरोहितों के द्वारा बाइबल पाठ व प्रार्थना की किया गया। फिर सेत कुमार एक्का द्वारा स्वागत भाषण के बाद गुमला धर्मप्रांत के सभी आठ भिखारिएट मांझाटोली, चैनपुर, नवाडीह, बनारी, करौंदाबेड़ा, ममरला, कोनबीर नवाटोली व गुमला द्वारा भिखारिएट रिपोर्ट प्रस्तुत की गया। कार्यक्रम में बाहर से आए सभी नौ भिखारिएट के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था चैनपुर पल्ली के द्वारा की गई थी। कार्यक्रम का समापन 26 मई की सुबह मिस्सा पूजाकर की गई। कार्यक्रम में चैनपुर क्षेत्र के हजारों की संख्या में ख्रीस्तविश्वासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8