महावीर मंडल पिठोरिया का पुनर्गठन, कृष्ण चौरसिया बने अध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

रांची। श्री महावीर मंडल पिठोरिया का पुनर्गठन को लेकर संरक्षक अनि‍ल केशरी की अध्यक्षता में बैठक शनिवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार चौरसिया को मंडल अध्यक्ष, राम प्रसाद गोप को महामंत्री, बबलू महतो को कोषाध्यक्ष व राहुल साहू को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा 24 लोगों को उपाध्यक्ष, 25 लोगों को संगठन मंत्री, 24 लोगों को प्रचार मंत्री 17 को मंत्री, 14 को कार्यकारणी सदस्य, 9 लोगों को अस्त्र-शास्त्र चालन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली सहित मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

16 अप्रैल को झांकी सह जुलूस

महावीर मंडल के अनुसार 16 अप्रैल को झांकी सह जुलूस का आयोजन किया गया है। पिठोरिया बाजार टांड़ में 17 अप्रैल को झंडा मिलन समारोह होगा। पिठोरिया दुर्गा मंदिर परिसर में 18 अप्रैल को झारखंड स्तरीय अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मंडल की ओर से सभी सनातन धर्मावलंबियों को अधिक से अधिक संख्या में उपरोक्त कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की गई है।

अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता 15 को

श्री महावीर मंडल कांके लक्ष्मण चौक की ओर से राज्य स्तरीय अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता 15 अप्रैल होगी। न्यू मार्केट कांके में शाम छह बजे से आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू होंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण विधायक समरी लाल करेंगे।

शाम में निकाली जाएगी भव्‍य झांकी

कांके चौक से 16 अप्रैल शाम पांच बजे भव्य झांकी निकाली जाएगी, जो रांची तक जाएगी। विशेष पोशाक पहने युवा दस्ता के भक्त इसमें शामिल होंगे। कांके में श्री रामनवमी की मुख्य शोभा यात्रा 17 अप्रैल को निकाली जाएगी। यह जानकारी महावीर मंडल कांके के अध्यक्ष अनिल महतो टाइगर ने दी।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8