सीजीएचएस को अनिवार्य रूप से आयुष्मान से लिंक करने का विरोध

झारखंड
Spread the love

  • ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक

रांची। ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की झारखंड इकाई की बैठक 13 अप्रैल को रांची जीपीओ में हुई। इसकी अध्‍यक्षता केडी राय व्यथित ने की। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सीजीएचएस को आयुष्मान से लिंक करने का विरोध किया।

बैठक में सदस्‍यों ने सीजीएचएस को अनिवार्य रूप से आयुष्मान के साथ लिंक किए जाने के सरकारी निर्णय का विरोध किया। कहा कि यह सीजीएचएस के लाभार्थियों के साथ अन्याय है। आयुष्मान में इलाज की सीमा 5 लाख है। सीजीएचएस में लाभार्थियों के इलाज के लिए ऐसी कोई सीमा निर्धारित नहीं है। सीजीएचएस के लाभार्थियों ने सीजीएचएस में एक मुश्त राशि जमा कर स्वयं को इस व्यवस्था से जोड़ा है। इसका लाभ ले रहे हैं।

सदस्‍यों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस व्यवस्था को ध्वस्त कर सीजीएचएस के लाभार्थियों को बीपीएल श्रेणी में लाना चाहती है, ताकि आने वाले दिनों में सीजीएचएस जैसी स्वास्थ्य व्यवस्था का निजीकरण किया जा सके। केंद्रीय कर्मचारी एवं पेंशनर्स को निजी अस्पतालों के रहम-ओ-करम पर छोड़ दिया जाय।

बैठक को साधन सिन्हा, एमजेड ख़ान, गौतम विश्वास, बीके चौधरी, केडी रॉय व्यथित ने संबोधित किया।

साधन सिन्हा, केडी रॉय व्यथित, बी बारा, हसीना तिग्गा, त्रिलोकी नाथ साहू, एम जेड ख़ान, विमल किशोर, रमेश दुबे ने एसोसिशन की लाइफ मेंबरशिप ग्रहण की।

बैठक में रंगनाथ पांडे, आरबी बैठा, अवधेश पाठक, इसहाक मिंज, मनरखन महतो, रामलखन सिंह, जेरोम कुजूर, संजय कुमार, जयराम प्रसाद, सहदेव प्रसाद साहू, लखना उरांव भी मौजूद थे।

ये निर्णए लिए गए

  • एसोसिएशन ने इसका विरोध कि‍या। सरकार से मांग की कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 28 मार्च, 2024 को जारी आदेश को अविलंब वापस लिया जाय।
  • पोस्टमैन और मेलगार्ड के जनवरी, 1996 के बकाया भुगतान को लेकर चिंता व्यक्त की गई। निर्णय लिया गया कि मई के अंत में मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय के सामने राज्यस्तरीय भूख हड़ताल की जाएगी।
  • धनबाद में 12 मई को राज्य कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है। इसमें रांची, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, गिरिडीह, पलामू, दुमका, जमशेदपुर, बोकारो सहित धनबाद के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • अगस्त में सीएमसी की बैठक पूना में रखी गई है, जिसमें झारखंड के 2 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8