weather hot

Jharkhand Weather : तापमान 43 डिग्री के पार, जानें अपने जिले का पारा, करें ये उपाय

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी बढ़ती जा रही है। अप्रैल का आधा महीना पार हो गया है। अब अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। कई जिलों के तापमान 41 डिग्री से अधिक हो गए हैं।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की लालसा रहती है। वह जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके यहां का पारा कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्‍य में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सबसे अधिक तापमान सरायकेला-खरसावां जिले में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार जमशेदपुर, डालटनगंज, चाईबासा, देवघर, गढ़वा, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, पलामू, पश्चिम सिंहभूम जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।

ये है जिलों का तापमान

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8