Jharkhand Weather : कल से 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, यहां 26 मई को भारी बारिश

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। राज्‍य में कुछ जगहों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कई जिलों में 26 मई को भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 23 मई को दी है।

तापमान में गिरावट होगी

राज्‍य के दक्षिणी भागों में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राज्‍य के शेष भागों में अगले 3 से 4 दिन अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

कल वर्षा की संभावना

राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

25 और 27 मई को यहां बारिश

राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

28 और 29 मई को यहां बारिश

राज्‍य में कहीं-कहीं स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

यहां भारी बारिश संभव

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में 26 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में देखने को मिलेगा।

यहां के लिए अलर्ट जारी

24 से 26 मई तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। कई जगहों पर सतही तेज हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।

27 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। कई जगहों पर सतही तेज हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।

बादल देखकर सतर्क हो जाएं

आसमान में काले बादल देखकर लोग सावधान हो जाएं। बड़े पेड़ के नीचे या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्‍की संरचना के नीचे शरण लें। काले बादल आने से वज्रपात की आशंका रहती है।

24 मई का इतना रहेगा तापमान