राजधानी रांची में बर्ड फ्लू ने दी दस्‍तक, अंडा-मुर्गा की बिक्री पर रोक

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू ने दस्‍तक दी है। इसकी पुष्टि हो गई है। पुष्टि के बाद एक्शन प्लान के तहत रैपिड रिस्‍पांस टीम (आरआरटी) का गठन किया गया है। एक्शन प्लान के तहत टीम काम करेगी। एपिसेंटर से 1 किलोमीटर की परिधि में कुक्कुट पालन से संबंधित सर्वेक्षण होगा। संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर की परिधि में कुक्कुट/कुक्कुट उत्पाद, अंडा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगा दी गई है।

राजधानी रांची के होटवार स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र के कुक्कुटों के जांच किये गये नमूनों में बर्ड फ्लू की पृष्टि हुई है। भोपाल स्थित आईसीएआर के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में प्रक्षेत्र के कुक्कुटों के नमूनों की जांच की गई थी।

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन द्वारा एक्शन प्लान के तहत रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन किया गया है। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।

प्रत्येक टीम में पशु चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एव कर्मियों को जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक (कुक्कुट, क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवारी, रांची) से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निदेश दिया गया है।

एक्शन प्लान के तहत टीम द्वारा क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र के शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं इसके बाद संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण क्लीनिंग एंड डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जाना है।

एक्शन प्लान के आलोक में एपिसेंटर से 1 किलोमीटर की परिधि में कुक्कुट पालन से संबंधित सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा, ताकि प्रशासनिक स्तर पर कुक्कुटों की कलिंग के लिए शीघ्र निर्णय लिया जा सके। साथ ही टीम द्वारा एपिसेंटर से 10 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र का मानचित्र बनाकर सर्विलांस जोन के रूप में चिन्हित करते हुए इस क्षेत्र में एवियन इंफ्लुएंजा की सघन निगरानी का कार्य भी किया जाएगा।

रांची उपायुक्त द्वारा एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा/मृत कुक्कुटों/कुक्कुट उत्पाद एवं अंडा की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है। साथ ही इनके परिवहन पर भी अगले आदेश तक रोक रहेगा।

इन क्षेत्रों में सर्वेक्षण करेगी टीम

  • होटवार, गाड़ी गांव, गाड़ी होटवार एवं बकेन टोली।
  • खटंगा, न्यू खटंगा, महुआ टोली एवं आर्मी कैंप के पास का क्षेत्र।
  • बांध गाड़ी, डुमरदगा, जेपी नगर, एवं बूटी मोड़ के पास का क्षेत्र।

यहां पढ़े अन्य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8