नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को फिर मिली सफलता

झारखंड
Spread the love

  • टोंटो थाना क्षेत्र से 15 किलो का तीन आईईडी बम व राशन सामग्री बरामद

चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को लगतार सफलता मिल रही है। सुरक्षा बलों ने 15 किलो का 3 आईईडी बम बरामद कर उसे नाकाम कर दिया। इसे नक्‍सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था। पुलिस की कार्रवाई से नक्सलियों के इरादों पर पानी फिर गया।

जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र वनग्राम जिम्की इकीर जंगली पहाड़ी इलाकों में अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 केजी के अलग-अलग तीन स्थानों से आईईडी बम बरामद किया। बाद में बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है।

इसके अलावा पुलिस ने नक्सलियों द्वारा जंगल में छुपा कर रखें राशन सामग्री बरामद किया। इसमें चावल, सरसों तेल, हल्दी, मिर्च, चाय पाउडर आदि सामान बरामद किया।

मालूम रहे कि कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं। इनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। दूसरी तरफ माओवादी पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर रहे हैं। हालांकि सुरक्षाबल के जवान हर बार नक्सलियों को मात दे रहे हैं।

बरामद सामग्री

  • 05-05 केजी का 3 आईईडी
  • प्लास्टिक सिंटेक्स-2000 लीटर
  • चावल-5 बैग (प्रत्येक बैग 25 किलोग्राम, कुल-125 किलोग्राम)
  • नमक-5 पैकेट
  • सरसों का तेल-5 पैकेट
  • हल्दी पाउडर-10 पैकेट
  • मिर्चा पाउडर-10 पैकेट
  • चाय पाउडर-2 पैकेट

यहां पढ़े अन्य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8